संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड़ :- मगरलोड़ के कृषि उपज मंडी मैदान में बड़ी तादाद में उपस्थित आदिवासी समुदाय के लोगो ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पदाधिकारियो सहित तमाम लोगो ने बाजे गाजे के साथ अपने देवी देवताओं पारंपरिक लोक नृत्य रेला पाटा, पारंपरिक डाग डोरी, भोजली, आगा देवता, नृत्य करते हुए बस स्टैंड से होते हुए नगर भ्रमण किया गया साथ ही मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए हिंसा मामले को लेकर प्रदेश और केन्द्र की सरकार के

खिलाफ धमतरी से मगरलोड तक विशाल जन आक्रोश बाईक रैली भी निकाली गया साथ ही इस उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए आदिवासी समुदाय के युवक-युवती अपने लोक सांस्कृतिक गीतों में झूमते हुए समा बांधते हुए नजर आये। इस दौरान उपस्थित जीवराखन लाल मरई, महेश रावते कमल नारायण ध्रुव माधव सिंह ध्रुव जगन्नाथ मंडावी एवं बड़ी संख्या में आदिवासी उपस्थित रहे l
