एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं टीएससी “आईजीसी” शिविर l 

रायपुर/आरंग :- 27 छ.ग. बटालियन एनसीसी रायपुर द्वारा दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं टीएससी “आईजीसी” शिविर एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी लखौली, ‘आरंग’ में दिनांक 01 अगस्त 2023 से 10 अगस्त 2023 तक आयोजित किया गया है। थल सैनिक शिविर “अतरग्रुप प्रतियोगिता” का भी आयोजन प्रशिक्षण अकादमी लखौली ‘आरंग’ में किया गया। शिविर में सभी 06 ग्रुप भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर एवं रायपुर के 454 कैडेट भाग लिया गया जिसको प्रशिक्षित कर दिल्ली भेजा जायेगा। जिनके उत्साहवर्धन एवं

पुरुस्कार वितरण समारोह के लिए 09 अगस्त 2023 को शिविर के समापन समारोह में विशेष रूप से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन का आगमन हुआ, साथ ही रायपुर एनसीसी ग्रुप के समादेशक ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहन “युद्ध सेवा मेडल” का भी आगमन हुआ। उक्त शिविर में विभिन्न अंतर ग्रुप प्रतियोगिता सम्पन्न किया गया जिसमें विशेष रूप से टेंट पिचिंग ऑस्टिकल फायरिंग प्रतियोगिता, 4 एवं सभी ग्रुपों के चयनित कैडेटस के मध्य लिखित परिक्षा के माध्यम से श्रेष्ठ कैडेटस का चयन किया

गया। जिन्हे मुख्य अतिथि एडीजी के द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। साथ ही संपूर्ण शिविर में उत्कृष्ट कैडेटस को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सभी 06 ग्रुपों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओ में रायपुर ग्रुप के कैडेटस के द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया जिसके कारण एडीजी महोदय ने ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब रायपुर ग्रुप को घोषित किया जिसके लिये रायपुर ग्रुप के समादेशक ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहन “युद्ध सेवा मेडल” को उनके पूरे टीम के साथ बधाई दी साथ ही चैम्पियन ट्रॉफि प्रदान किया। साथ ही 27 सीजी बटालियन रायपुर का सीएटीसी 06 का भी समापन किया गया जिसमें शिविर के चारों वर्ग के एक एक कैडेटस को श्रेष्ठ प्रदर्शन व उपलबधि हेतु गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। इस शिविर के सफल संचालन हेतु विशेष रूप से शिविर प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल प्रदीप कुमार नायर विशेष सहयोगी के रूप में सुबेदार मेजर प्रथम सिंह एवं कैम्प एड्जूडेण्ट के रूप में कैप्टन विजय सिंह राजपुत थे। अपने प्रारंभिक उद्बोधन में एडजी महोदय के द्वारा “ट्रेनिंग विथ फन’ का संदेश दिया साथ ही एनसीसी का ध्येय, वाक्य एकता और अनुशासन, एनसीसी के उदेश्य एवं लाभ तथा विभिन्न कैम्प के बारे मे विस्तार से कैडेट्स को समझाया गया और उनको उत्साहित करते हुये व्यक्तित्व विकास पर बल दिया। उन्होंने एनसीसी द्वारा कैडेट्स को भारतीय सेना से अवगत होने का श्रेष्ठ मंच बताया तथा एक दूसरे का आदर करने पर जोर दिया। कैडेटो की उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस समापन समारोह के अंतिम कड़ी के रूप में एनसीसी ग्रुप रायपुर के समादेशक बिग्रेडियर व्ही एस चौहन “युद्ध सेवा मेंडल” के प्रतिनिधि के रूप में शिविर के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार द्वारा संपूर्ण कैम्प के गतिविधियों का वर्णन करते हुये मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एनसीसी गीत के साथ ही शिविर समापन की अधिकारिक घोषणा किया गया।