करनाल-बिंदर शर्मा इंद्री

करनाल :- प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस की टीमें लगातार ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने में लगी हुई है। इसी क्रम में कल 7 अगस्त को उप निरीक्षक दलबीर सिंह के नेतृत्व में कार्य करते हुए उप निरीक्षक सिंघराज एंटी नारकोटिक सेल टीम की अध्यक्षता में विश्वसनीय सूचना पर आरोपी रानी देवी उर्फ गीत उम्र 55 साल पत्नी सोनेलाल पासवान वासी वार्ड नंबर 11पहसारा चमारडीहा थाना बकरी जिला बेगूसराय बिहार हाल किराएदार गंगोत्री सिक्योरिटी बिल्डिंग मेरठ रोड करनाल से गिरफ्तार की गई। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद थैला जिसमें 3 किलोग्राम 246 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की गई । इस संबंध में थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी तफ्तीश एसआई दयानंद थाना शहर करनाल को सौंपी गई। दौराने तफ्तीश पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासा किया गया l
