करनाल-बिंदर शर्मा इंद्री

करनाल :- जिला पुलिस करनाल कि सीआईए 2 की टीम द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली 9 महिला के ग्रुप को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 23000 रुपए नगद बरामद किए गए। एएसआई देवेंद्र सीआईए 2 टीम की अध्यक्षता में 9 महिलाओं “माधुरी उर्फ इच्छाधारी पत्नी समीर उर्फ आजाद, किरण पत्नी अजय, किरण पत्नी गगन उर्फ सागर, रीना उर्फ कोयल पत्नी अभय उर्फ आशु, सपना पुत्री हरदार, काजल पत्नी सलमान, राधिका उर्फ राधा पत्नी आकाश, सुनीता पत्नी भारत उर्फ सनी, हेमा उर्फ अंजलि पुत्री भाना सभी की रिहाइस मच्छी मार्केट पानीपत थाना सदर पानीपत” को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। और दौराने जांच आरोपियों से 23000 रुपए नगद बरामद किए गए। और जांच में पाया गया कि आरोपियों ने थाना सदर एरिया की एसएल एग्रो फूड्स राइस मिल चुंडीपुर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस के संबंध में थाना सदर में नामालूम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज था। सभी आरोपी पहले से ही चोरी के मामले में जेल में बंद है। सभी को पेश न्यायालय करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
