
रायपुर :- छाॅलीवुड अभिनेत्री एवं समाजसेवी काजल श्रीवास ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे विश्व में आदिवासी जनजाति को बढ़ावा देने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। आदिवासियों की दुनिया भर में रहने वाली पूरी आबादी के मौलिक अधिकारों में “जल, जंगल, जमीन” शामिल है। और विश्व आदिवासी दिवस उनके सामाजिक आर्थिक और न्यायिक संरक्षण का वितरण करने के लिए मनाया जाता है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम जहां रहते हैं वहां सबसे अधिक संख्या में आदिवासी समाज मौजूद है।
