
बालोद-स्वाधीन जैन
बालोद :- बीजेपी महिला मोर्चा महामंत्री मोना टुवानी ने गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल बालोद में ४५० लड़कियों के लिए एक ओपन सेशन का आयोजन किया, जिसमे उन्होंने महिलों से सबंधित सफाई, पोषण एवम उचित आहार के बारे में बताया। ओपन टॉक के दौरान वहां की छात्राओ ने भी Dr मोना से अपनी समस्या एवम निदान के बारे में जानकारी हासिल की। Dr मोना टुवानी ने इसके बाद स्कूल को सेनेटरी नेपकिन डिस्पेंसिंग मशीन की सौगात दी।

इस कार्यक्रम में बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक, प्राची ललवानी, कल्याणी कौशिक, मैडम नीलू सोनी और बड़ी संख्या में माताएं बहनें और शिक्षिकाए उपस्थित थी।
