
महासमुंद :- राहुल गांधी के सांसद सदस्यता बहाल होने की खुशी में महासमुंद कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर व कांग्रेसजनो संग जोरदार आतिशबाजी की गई तत्पश्चात कांग्रेस जनों जिन्होंने आम नागरिकों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया समस्त कांग्रेस जनों ने कहा “सत्य परेशान हो सकता है पर हार नहीं सकता” जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार ने बीजेपी के विधायक के द्वारा केरल के वायानाड के भाषण को मुद्दा बनाकर गुजरात के न्यायालय में करवाई होने के पश्चात माननीय सांसद राहुल गांधी जी को 2 साल के सजा के पश्चात सांसद पद से अयोग्य करार देते हुए बीजेपी के सरकार के द्वारा आनन-फानन में दबाव बनाकर लोकसभा सचिवालय के द्वारा राहुल गांधी जी के लोकसभा के सदस्यता समाप्त करने के पश्चात उनका सरकारी आवास से भी तुरंत बेदखल किया गया था।
जबकि भारतीय जनता पार्टी के कई पूर्व सांसद आज भी कई वरिष्ठ नेतागण अभी भी सांसद नहीं होते हुवे भी सुविधाओं की उपभोग कर रहे है वहां निवास कर रहे हैं एवं सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं परंतु 24 घंटे के अंदर जिस तरह से राहुल गांधी जी की सदस्यता खत्म कर दी गई थी उसका बहाली सत्य की जीत ही है उक्त अवसर पर कांग्रेस भवन में डॉ.रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष,खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,पिछड़ा महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, श्रम संनिर्माण सदस्य लक्ष्मी देवांगन,लता चंद्राकर कैलाश चंद्राकर,ममता चंद्राकर,राजू साहू,अनवर हुसैन,मोती साहू,प्रकाश अजमानी, टोमन सिंग कागजी,हितेश साहू,लीलू साहू,सुरेंद्र ठाकुर,मिंदर चावला लहरी सिंह ठाकुर,कपिल साहू,भरत बुंदेला,विजय जाल इत्यादि अनेक नेताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर किया गया।
