शाश्वत उत्सर्ग यूथ थियेटर ग्रुप धमतरी के रंग कर्मियों ने आज विश्व रंगमंच दिवस के अवसरपर कोविड-19 में रंगमंच के स्वरूप विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया

शाश्वत उत्सर्ग यूथ थियेटर ग्रुप धमतरी के रंग कर्मियों ने आज विश्व रंगमंच दिवस के अवसरपर कोविड-19 में रंगमंच के स्वरूप विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया ।  परिचर्चा के दौरान कोविड 19 के नियमों को पालन किया गया. तथा इस अवसर पर रंग कर्मियों ने धमतरी क्षेत्र विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू, नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, नगर पालिक निगम धमतरी के सभापति अनुराग मसीह तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना से मिलकर उन्हें विश्व रंगमंच की बधाई दी तथा रंगमंच के विषय में उन से चर्चा भी की और धमतरी में निर्माणाधीन रंगमंच को शीघ्र अति शीघ्र निर्माण हेतु करने हेतु अनुरोध भी किया ताकि धमतरी में रांगिक गतिविधियां व्यवस्थित ढंग से हो सके। धमतरी में वर्तमान रंगमंच की गतिविधियां एवं स्थितियों से भी रंग कर्मियों ने मिलकर उन्हें अवगत कराया तथा रंगमंच की गतिविधियों को गति देने हेतु यथासंभव मदद हेतु भी रंग कर्मियों ने उन से अनुरोध किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आकाश गिरी गोस्वामी राजकुमार सिन्हा तथा अध्यक्ष गौतम साहू उपाध्यक्ष वैभव रणसिंह कोषाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिन्हा सचिव विनोद डिंडोलकर लोकेश प्रजापति सचिन सोनी आशीष साहू हरीश सिन्हा अनिल यदु चंद्र प्रकाश साहू नटवर कन्नौजे गोपी कुर्रे आकाश वर्मा अपूर्व विश्वकर्मा एवं सदस्यगण उपस्थित हुए