छीनाछपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को करनाल पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार।

करनाल-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- जिला पुलिस करनाल की सीआईए वन की टीम ने छीना छपटी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो मोबाइल और वारदात में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। पहले मामले में एसआई सुभाष चंद सीआईए वन की अध्यक्षता में विश्वसनीय सूचना पर जुंडला से अमन कुमार उर्फ मीतू पुत्र शीशपाल वासी प्योंत थाना निसिंग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। दौरान जांच पाया गया कि आरोपी ने थाना सदर के एरिया से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था जिस संबंध में नामालूम के खिलाफ छीनाछपटी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
दूसरे मामले में एसआई जयपाल सीआईए वन की अध्यक्षता में टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना पर रंबा इंद्री रोड करनाल से विशाल उर्फ लंबू पुत्र नन्हा राम वासी गुमटो और आशीष कुमार पुत्र बलदेव सिंह वासी गुमटो थाना बुटाना को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपियों ने थाना शहर करनाल के एरिया से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संबंध में नामालूम के खिलाफ थाना शहर करनाल में छीनाछपटी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया कि तीनों आरोपी जल्दी अमीर बनने व नशापूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं। तीनों आरोपियों को पेश न्यायालय करके जेल भेज दिया गया।