
मुड़ागांव(कोरासी) :- छत्तीसगढ़ के छुरा की बेटी दुर्गा चंद्राकर ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित 8वीं संयुक्त भारतीय खेल ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। केन्या, फिलीपींस, दुबई, थाइलैंड, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मात देकर दर्गा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जीत के लिए जूनून चाहिए, आत्मविश्वास रगों में खूब चाहिए, ये आसमान भी आएगा जमी पर, बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए…छत्तीसगढ़ की बेटी दुर्गा चंद्राकर ने इसे सच साबित कर दिखाया है। दरअसल छुरा की रहने वाली दुर्गा ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। दुर्गा ने दुबई में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। बता दें कि दुबई में 8वीं संयुक्त भारतीय खेल ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट 1 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित है, जिसमे केन्या ,भारत, फिलीपींस, दुबई, थाइलैंड, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और पाकिस्तान के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में छुरा नगर से दुर्गा चंद्राकर भी बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में 50 किलोग्राम ग्राम वर्ग फ्री स्टाइल में फिलीपींस की जॉर्जी, केन्या के मेई और दुबई की अल्फलिस्ता को हराकर फाइनल में पहुंचीं. फिर श्रीलंका की मैरी थमसन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।दुबई से हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए दुर्गा ने बताया कि छुरा नगर में उनका घर है। वह एक सामान्य परिवार में पली बढ़ी है।पिता मनोज चंद्राकर पेशे से वाहन चालक हैं। माँ गृहणी हैं। दुर्गा बस्तर के गीदम में एकलव्य विद्यालय में संविदा पिटी टीचर है। आर्थिक संकट के बीच अपने लगन और मेहनत से लगातार अभाव में कड़ी मेहनत कर विदेश में उन्होंने परचम लहराया है। दुर्गा ने लगातार तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है।इससे पहले नेपाल और थाइलैंड में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है, जबकि नगर में प्रैक्टिस के लिए न स्थान है न ही सुविधा है।दुर्गा ने बताया की वह दुबई जाने से दो महीने पहले उन्होंने शासन प्रशाशन से मदद की गुहार लगाई थी और आज भी मदद की गुहार लगा रही है।दुर्गा की इस उपलब्धि में पूरे जिले में हर्ष का माहौल है साथ ही प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजिम विधायक अमितेश शुक्ल को इसकी सुचना मिलते ही उनकी उज्जवल भविष्य बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।
