अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन नगर में धूमधाम से मनाया गया।

बालोद / हाशिम कुरैशी
दल्ली राजहरा :- कांग्रेस राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्याक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी जी के जन्मदिन के अवसर पर दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अमीन मेमन जी के निर्देशानुसार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव जेबा कुरेशी के नेतृत्व में प्रतापगढ़ी के जन्मदिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर फल एवं मिठाइयां चॉकलेट्स वितरण किया गया।।

इस अवसर पर शेख नेयुम, नबी खान, रफीक खान, शकील बाबा खान, विल्सन मैथ्यु व अनेक कांग्रेसगण उपस्थित थे।