सार्थक कबड्डी प्रशिक्षण एवं फिटनेश सेंटर का तपन ने किया शुभारंभ ।

कुरूद :- सार्थक कबड्डी प्रशिक्षण एवं फिटनेस सेंटर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं एवं वरिष्ठ खिलाड़ी तपन चंद्राकर के मुख्य अतिथि में किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने इस कबड्डी कोचिंग में भाग लेने वाले नव प्रतिभागियों को कबड्डी कीट भेंट करते हुए कहा कि आज स्टेट लेबल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता तक कबड्डी में काफी स्कोप हैऔर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी को शामिल कर युवाओं को बड़ा मंच, बड़ा मैदान और बड़ा अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही है। इसलिए सभी किशोर एवं युवा पुरी मेहनत और लगन से अपने खेल में निखार लाकर बड़े बड़े प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का प्रयत्न करें। जिससे निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। साथ ही उन्होंने हर खिलाड़ी को सहयोग देने की बात कहते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।
स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी कुरुद में प्रयास कबड्डी कोचिंग सेंटर द्वारा प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। इस ट्रेनिंग में कुरूद व क्षेत्र के 60 से भी अधिक लोगो ने भाग लिया है। जिन्हें मुख्य अतिथि तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत, ने अपनी ओर से कबड्डी कीट भेट की। कार्यक्रम में बतौर अतिथि देवव्रत साहू युंका विधानसभा अध्यक्ष, डुमेश साहु सभापति नपं, पार्षद राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, तथा नीरज कश्यप, भारत भूषण साहू, नागेश साहू, नीरज कश्यप, तुलेश साहु आदि थे। इस कबड्डी कोचिंग में बीपीएड के डिग्रीधारी और नेशनल खिलाड़ी रहे हेमनाथ वेद प्रकाश, पुष्प कुमार सेंटर में विशेष रूप से फिटनेस सेशन ट्रेनिंग सेशन, एरोबिक-जुंबा रिक्रिएशनल गेम और मोटिवेशन सेशन मैं टीमों को वर्गवार में बांट अंडर फोर्टिन, अंडर सिक्सटीन अंडर नाइनटीन और सीनियर वर्ग में स्टेट लेबल एवं नेशनल लेवल के कंपटीशन की तैयारी कराई जाएगी। जिसमे दीपक साहू, तेजेंद्र साहू, सूरज साहू, पवन साहू, दिवाकर सेन, मनोज साहू आदि सदस्य जुटे हुए हैं।