शाला बेलौदी में काव्य गोष्ठी का आयोजन।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- प्रा.मा.शाला बेलौदी में बच्चों को कहानी, कविता, लेखन की समझ विकसित करने के लिए अतिथि के रूप में अशोक पटेल और भोला राम सिन्हा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपनी कविताओं तथा कहानियो के माध्यम से बच्चो को प्रेरित किया और इस क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ सकते हैं? इस पर विशेष सीख बच्चों को प्रदान किये।इस अवसर पर पटेल ने “बाल कविता” पानी गिरे झम-झम..बच्चे कुदे झप झप..और बाल कहानी-“नन्हा चित्रकार” सिन्हा ने “लालच का फल” सुनाकर बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया।और बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए पटेल ने कहा-“बच्चे अपनी भावनाओं में सुन्दर पंख लगाकर साहित्याकाश में स्वछंद हो कर पंछी की भाँति उड़ान भरते हुए साहित्य का सृजन करें,जिसमें,लय हो,यति,हो,गति,विराम हो,स्पंदन हो सौंदर्य हो।
अपनी कल्पनाओं को नया आकार दें,और तब तक आकार देते रहें जब तक वह जीवंत न हो जाए।” उन्होंने यह भी कहा- “बच्चे दादा-दादी से नाना-नानी से किस्सा सुनें उन्हे लेखनी बद्ध करें,और अपनी कल्पना को नई उड़ान दें।” कार्यक्रम का सफल संचालन कोमलेश साहू ने किया।इस अवसर पर रूप कुमार ध्रुव,सियाराम साहू,घनश्याम साहू,ओमप्रकाश साहू,दानिक यादव सहित शाला के बच्चे उपस्थित थे।