
फिंगेंश्वर :- जिला प्रशासन गरियाबंद की अभिनव पहल बोलेगा बचपन एवं शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर आकाश छीकारा ने किया है जिससे बच्चों के झिझक को दूर करने एवं आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के अभिनव पहल से शालाओं में बोलेगा बचपन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन प्रार्थना के समय तथा बैगलेस डे के दिन बच्चों के द्वारा सुविचार, समाचार वाचन, परिचय, कविता आदि गतिविधियां कराने का निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में फिंगेश्वर विकासखंड के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में बोलेगा बचपन कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पहली व दूसरी में कविता, आत्म परिचय, श्रुति लेख, कक्षा 3 से 5 कविता, पुस्तक वाचन, श्रुतिलेख कक्षा 6 से 8 भाषण, निबंध, श्रुतिलेख एवं कक्षा नवमी से बारहवीं में तात्कालिक भाषण, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता रखा गया।जिसमें शाला के बच्चे भाग लिए। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें शाला स्तर पर 05 अगस्त, संकुल स्तर 12 अगस्त, विकासखण्ड स्तर पर 19 अगस्त एवं जिला स्तर पर 24 अगस्त निर्धारित की गई है। यह कार्यक्रम जिले के पांचों विकासखण्ड के प्रत्येक शालाओं में की जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान, डी एम सी के एस नेताम, ए.पी.सी. मनोज़ केला, नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर, बी ई ओ रामेन्द्र जोशी, बी आर सी टिकेन्द्र यदु, सहायक बी ई ओ हेमंत साहू, संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू, एवं विकासखण्ड फिंगेश्वर के संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, प्रधानपाठक एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
