
राजिम :- साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 143 वीं जयंती पर भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत डाॅ मुन्ना लाल देवदास का ” मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 ” से अलंकृत किया गया। इस संदर्भ में बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास शिक्षा, साहित्य, कला संस्कृति, गीत, मानस मंच और समाज सेवा के क्षेत्र में एक चर्चित नाम है। उनके अब तक के 8 पुस्तकें, 5 शोध परक आलेख और अनेक साझा संकलन में कविताएं प्रकाशित हो चुके हैं। इसी प्रकार आकाशवाणी केन्द्र रायपुर से चार शिक्षाप्रद बाल कहानियों का प्रसारण और दूरदर्शन केन्द्र रायपुर से दो बार शैक्षिक नवाचार परिचर्चा का प्रसारण हुआ है। और खास समाचार यह है कि डाॅ देवदास द्वारा लिखित पुस्तक ” राष्ट्रीय आंदोलन और प्रभात भजन के 75 साल ” को वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस प्रकार डाॅ देवदास को मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित होने पर अनेक साहित्यिक, सामाजिक, मानस संघों, लोककला मंचों और ग्राम वासियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।
