शहीदों का सम्मान राष्ट्र पूजा के समान: मनोज पटेल l 

मुड़ागांव(कोरासी):- आज देश का नागरिक अथवा देश सुरक्षित है, तो इसका प्रमुख श्रेय भारतीय जवानों को है। शहीदों की शहादत के कारण ही देश का हर नागरिक चैन की नींद सोता है। जान की बाजी लगाकर देश की सरहदों की सुरक्षा करने वाले जवान का हर जगह सम्मान होना चाहिए। शहीदों का सम्मान किए बिना भारत माता का सम्मान करने की कल्पना नहीं की जा सकती। हम भारत माता की सुरक्षा को लेकर सजग रहें। देश की सीमा पर सैनिक यह काम कर रहे हैं, और देश के अंदर हम सब मिलकर करें। शहादत के सम्मान में एक फूल जरूर भारत माता के चरणों में चढ़ाया जाना चाहिए। सेना का जवान अपनी सेवा से लेकर शहादत तक इमानदारी से अपना कर्तव्य निभाता है, तो इससे सबको सबक लेकर प्रेरणा लेनी चाहिए। छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान के संस्थापक, समाजसेवी  मनोज पटेल ने कहा कि शहीदों का सम्मान ही सच्ची राष्ट्र पूजा है। शहीद तो दूसरों के लिए जीते हैं। दूसरों को खुली हवा में सांस दिलाने के लिए जीते हैं। उनके बलिदान का हमें हर हाल में सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम शहीद परिवार  वीर शहीद फणेश्वर सिन्हा के पिता  जगन्नाथ सिन्हा, भाई जय प्रकाश सिन्हा,  दुर्गा सिन्हा, चिरंजीव, डिम्पी, वीर शहीद महेंद्र कुमार ध्रुव की बहन एम नंदनी ध्रुव,वीर शहीद सुखसिह फरस पत्नि  सेवंतीं फरस, वीर शहीद कृष्ण कुमार की माता  शिवबती इन शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ज.पं.स. सभापति  पुष्पा सिन्हा, सरपंच  बिंदा बाई ध्रुव, उपसरपंच  हरिराम यादव, सरपंचपति चूम्मन लाल ध्रुव,  देवानंद सिन्हा, श्रीराम सिन्हा, डोमार सिन्हा, दिनेश साहू, नीलकंठ दिवान, रेखराम ध्रुव सभी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।