विजिलेंस की टीम ने 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज को किया गिरफ्तार l 

निलोखेड़ी-बिन्दर शर्मा 


निलोखेड़ी :- विजिलेंस की टीम ने वीरवार को शाम के समय हरियाणा पुलिस के नीलोखेड़ी चौकी इंचार्ज संजय को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने संदीप कुमार के नेतृत्व में नीलोखेड़ी चौकी पर रेड की, जहां से चौकी इंचार्ज को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम आरोपी संजय को करनाल ले गई। संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिल रही थी की चौकी इंचार्ज द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी मामला लुधियाना निवासी से जुड़ा हुआ था। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता व जिसके के खिलाफ शिकायत दी जा रही थी का नाम उजागर करने से मना कर दिया। क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज संजय द्वारा शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया जा रहा था कि उनकी बहन व पिता को मामले में आरोपी बना दिया जाएगा। इसको लेकर बार-बार दबाव दिया जा रहा था, इसी एवज में एक लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन आज चौकी इंचार्ज को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया।