मनेन्द्रगढ शहर के विभिन्न जगहों पर खुले ट्रांसफार्मर बाक्स को बंद कराये जाने की मांग।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एमसीबी जिला मीडिया प्रभारी यीशै दास ने मनेन्द्रगढ शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित खुले ट्रांसफार्मर बाक्स को बंद कराये जाने आज दिनांक 3/8/23 को एक लिखित पत्र मुख्य कार्यपालन अभियंता विधुत विभाग के नाम सौंप कर मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त दिशा में ठोस पहल की जाये।

पत्र में दास द्वारा उल्लेखित किया गया है कि आपके क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ में इन दिनों विभिन्न जगहों पर ट्रांसफार्मर बाक्स खुला हुआ है। जिंससे कभी भी बेजुबान पशु उक्त खुले ट्रांसफार्मर बाक्स की चपेट में आकर दुर्धटना के शिकार हो सकते हैं।साथ ही आम राहगीरो को भी खतरा बना हुआ है।ऐतिहातन तौर पर मनेन्द्रगढ शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित खुले ट्रांसफार्मर बाक्स को बंद कराना /ढक्कन लगवाना न्याय उचित होगा।