ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत l 

लुधियाना :- रेलवे लाइनों को पार करते समय एक युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों ने रेलवे पुलिस के जीआरपी विभाग को दी। जिसने मौके पर पहुंच मृतक युवक की शिनाख्त हेतू काफी प्रयास किया। लेकिन मृतक युवक की पहचान नही हो सकी। जानकारी देते हुए जीआरपी के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह लुधियाना-लाडोवाल के बीच मोहल्ला सरूप के नजदीक एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 45-50 साल के आसपास है। उसकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से उस वक्त हो गई जब वो रेलवे लाइन को पार कर रहा था। मृतक युवक के पास ऐसा कोई भी दस्तावेज नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल उसके शव को कब्जे में कर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।