रोपा ब्यासी के लिए छोड़ा जाए पानी-सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू l 

राजिम :- इन दिनों कृषि कार्य जोरों पर है अंचल में रोपा ब्यासी का कार्य चल रहा है बीच बीच मे हल्की बारिश भी हो रही है जिससे जमीन गिला जरूर हो रहा पर रोपा ब्यासी कार्य के लिए पर्याप्त पानी नही भर पा रहा है जिससे कृषि कार्य रुकने के कगार पर है जहाँ विधुत पम्प है वहा कार्य चल रहा है जहां नहर से सिचाई होना है वहा पानी के अभाव में कार्य बंद पड़ा है किसानों द्वारा निरंतर नहर पानी की मांग को लेकर जनपद सभापति  अर्चना डॉ दिलीप साहू अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग फिंगेश्वर जोशी से चर्चा कर तत्काल नहर पानी छोडवाने की बात कहि ताकि किसान भाइयो की कृषि कार्य न पिछड़े सारी बातों से अवगत होते हुए एस डी ओ जोशी अतिशिघ्र नहर पानी छोड़ने की बात कही जोशी की अनुपस्थिति में विभाग के पत्र वाहक नेतराम साहू जी को नहर पानी मांग पत्र सौपा गया।