कृषि उपज मंडी प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय मितानिन ओ का स्वस्थ पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम हुआ संपन्न।

फिंगेश्वर :- स्वस्थ पंचायत सम्मेलन को संबोधित किए भाजपा नेता रामू राम साहू ने नगर फिंगेश्वर के कृषि उपज मंडी में ब्लॉक स्तरीय मितानिन ओ का स्वस्थ पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ जिसमें आमंत्रित अतिथि के रूप में जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति राजिम के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रामू राम साहू ने आमंत्रित अतिथि के रूप में सम्मेलन में उपस्थित हुए जहां आयोजकों द्वारा श्री रामू राम साहू का मंच पर गुलदस्ता तथा पारिजात का पौधा भेंट कर एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया तत्पश्चात विशाल मितानिन ओं का स्वस्थ पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने कहा कि हमारे फिंगेश्वर विकासखंड के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में मितानिन ओ ब्लॉक समन्वयक तथा मितानिन प्रशिक्षकों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान समाज के लिए है इन मितानिन बहनों द्वारा गांव गांव में महत्वपूर्ण सेवाएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा है

साहू ने कहा कि इनकी योगदान की प्रशंसा होनी चाहिए मितानिन बहने आज गांव गांव में बहुत ईमानदारी एवं सेवा भाव से काम कर रही हैं उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी मितानिन बहनों द्वारा किया हुआ काम समाज एवं देश के लिए अग्रणी रहा है उनके किए हुए कार्यों का जितना भी तारीफ किया जाए कम है आगे  साहू ने कहा कि किंतु इन मितानिन बहनों का मानदेय अत्यंत ही कम है आप लोगों ने अपने उचित मानदेय एवं नियमितीकरण हेतु छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार से मांग किए थे किंतु मानदेय बढ़ाने का केवल आश्वासन मिला और वह भी मानदेय आज तक आप लोगों का नहीं दिया जा रहा है जो कि मितानिन बहनों के साथ विश्वासघात है वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार झूठ मुठ की सरकार है और झूठे वादे करके जनता के साथ धोखा कर सत्ता में आ गई है साडे 4 वर्षों में केवल घोषणाएं करता रहा उनके द्वारा युवा महिला वृद्ध शिक्षित बेरोजगार गरीब गांव किसान सभी को छला है और किसी भी वर्ग का हित यह भूपेश सरकार द्वारा नहीं किया गया भाजपा के 15 वर्षों में गांव गरीब किसान युवा महिला बेरोजगार सभी के हित में बेहतर काम हुआ है श्री साहू ने कहा कि बच्चे के जन्म से लेकर आदमी के वृद्ध हो जाने और मृत्यु हो जाने तक की योजनाएं डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में रहा है भूपेश सरकार द्वारा केवल घोषणाएं होती है काम एक भी नहीं हो रहा है श्री साहू ने कहा की तीन-चार माह के बाद विधानसभा का चुनाव होगा तथा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी आप सब मितानिन बहनों का मानदेय हमारी भाजपा सरकार आने पर भरपूर रूप से दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ला का विधानसभा में उपस्थिति उसके निष्क्रियता को दर्शाता है उनके द्वारा क्षेत्र की जनता के दुख सुख में कोई सरोकार नहीं है उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजिका सेविका सोनी मधु तिवारी पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू डॉ भारती सहित ब्लॉक भर के गांव गांव से आई हुई भारी संख्या में मितानिन बहने एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।