करौंदा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, इसलिए करौंदा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

राजिम :- करौंदा  का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि करौंदा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए ज्यादातर लोगों को करौंदा का सेवन करना पसंद भी होता है, करौंदा के उपयोग से जूस, चटनी, जैम जैसी चीजे भी बनाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं करौंदा का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि करौंदा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करौंदा का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। करौंदा में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही करौंदा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन करौंदा का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं करौंदा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

करौंदा के फायदे

1- कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए करौंदा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि करौंदा में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

2- करौंदा का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करौंदा में एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है, जो दांतों पर और मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मददगार साबित होता है। साथ ही अगर मसूड़ों में सूजन की शिकायत हो, तो वो भी कम होती है।

3- करौंदा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, इसलिए करौंदा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- करौंदा का सेवन वजन  कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि करौंदा में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट काफी समय तक भरा हुआ रहता है।

5- स्वास्थ्य के साथ-साथ करौंदा का सेवन स्किन  के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि करौंदा में विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन हेल्दी भी रहती है।

6- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल एक काफी गंभीर समस्या है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप करौंदा का सेवन करते हैं, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

करौंदा के नुकसान

1- करौंदा का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी  और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

2- करौंदा का अधिक मात्रा में सेवन करने से सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।

3- करौंदा से कई लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

4- जिन लोगों को किडनी स्टोन की शिकायत होती है, उनको करौंदा का सेवन नहीं करना चाहिए।