
बालोद /हाशिम कुरैशी
दल्लीराजहरा
बालोद :- मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के पदाधिकारियों ने इस्पात भवन भिलाई में बी के गिरी, ई.डी. माइंस एवं समीर स्वरूप .ई.डी. रावघाट से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा खान से संबंधित कई विषयों माइंस अस्पताल, टाउनशिप में संचालित स्कूल, टाउनशिप के आवास का रखरखाव माइंस में रोजगार के सृजन पर सौहाद्रपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई तथा खदानों में व्याप्त नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिक साथियों के विभिन्न समस्या के निराकरण पर भी चर्चा हुई तथा यूनियन ने यह आस्वस्त किया कि उत्पादन मै वृद्धि के लिए जो भी संभव हो सकता है प्रबंधन के प्रयास में सदैव यूनियन का साथ रहेगा ताकि उच्च उत्पादन कर कंपनी के लाभ मे वृद्धि हो जिससे श्रमिकों को भी फायदा हो। इस अवसर पर यूनियन से अभय सिंह केंद्रीय अध्यक्ष मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक तेजेन्द्र प्रसाद सचिव दिनेश कांत कार्यालय सचिव लखन लाल बख्शी उपाध्यक्ष राजहरा शाखा उपस्थित थे।
