
कोपरा :- कल दिनांक 27 जुलाई को देश के प्रधान मंत्री जी द्वारा ” किसान सम्मान” निधि की 14 वीं किस्त जारी करने वाले हैं। इसके अलावा कल ही पीएम प्रणाम ” योजना भी लांच करेंगे। अधिक से अधिक संख्या में देव कृषि केंद्र में दोपहर 2 बजे उपस्थित होकर इन किसान उपयोगी कार्यक्रमों/ योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रगट करेंगे।उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा उपस्थित रहेंगे।
