बालोद यातायात पुलिस द्वारा नाबालिक स्कूली वाहन चालकों के विरूद्व चलाया गया विशेष मोटर चेकिंग अभियान।

बालोद /हाशिम कुरैशी

 विशेष चेकिंग के दौरान 28 चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 10,700 रू.वसूला गया जुर्माना।

 बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान, नाबालिक बच्चांे को न चलाने दे वाहन।

बालोद :-   पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक  बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में ंयातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद द्वारा दिनांक 25.07.2023 को नाबालिक स्कुली वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का उद्देश्य नाबालिक स्कूली बच्चों को दोपहिया वाहन चालने पर रोक लगाना एवं पालकों को समझाईश देना था। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नाबालिक वाहन चालकों को यातायात कार्यालय बालोद के सामने जय स्तंभ चौक बालोद में कार्यवाही कर नाबालिक बच्चों के पालकों को बुलाकर समझाईश दिया गया साथ ही 29 चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 10,700 रू. जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही भी किया गया है।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।