लट्टीपारा स्कूल में आपदा प्रबंधन समिति का गठन

आशीष परिहार कांकेर

लट्टीपारा स्कूल में आपदा प्रबंधन समिति का गठन

कांकेर। पूर्व माध्यमिक शाला लट्टीपारा कांकेर में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्षिक कार्य योजना बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के आपदा प्रबंधन निर्देशों का पालन एवं गाईड लाईन के अनुरूप कार्य करने हेतु दिनांक 24 मार्च को आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, राजस्व आपदा प्रबंधन नगर पालिका जनप्रतिनिधि, युवा क्लब, सामाजिक कार्यकर्ता को शामिल किया गया। समिति गठन के पश्चात सभी सदस्यों के आपदा प्रबंधन हेतु निम्नलिखित जानकारियां दी गई। जिसमें शाला परिषद में सुरक्षित चार दीवारी हो एवं गेट बंद करने की सुविधा हो, शाला परिसर के आस पास प्रतिबंधित एवं दुषित खाद्य प्रदार्थ के बिक्री पर रोक, बच्चों को स्कूल आने जाने समय, विभिन्न खतरों नदी, भीड़, छेड़छाड़ से बचाव की व्यवस्था हो, परिसर के आस पास कोई बड़ा मधुमख्खी के छत्ते या बड़ा गढ्डा तथा गंदगी वाले क्षेत्र ना हो, परिसर के भीतर या आस पास असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा ना हो, परिसर के भीतर या आस पास स्वच्छ पेयजल साफ सुथरे शौचालय कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था हो, साफ सुथरा किंचन शेड हो, शाला परिसर साफ सफाई एवं नियमित सफाई हो शाला परिसर में शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधित निर्देश हो। इसी पश्चात शाला सुरक्षा प्रतिज्ञा सभी के द्वारा लिया गया।जिसमें कहा गया सारे शिक्षक अभिभावक और समस्त बच्चे प्रतिज्ञा लेते है कि हम स अपने शाला को सुरक्षित और साफ सुथरा माहौल यहां आने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए तैयार करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक सुशीला गढपाले, शिक्षिका गिरिजा लोन्हारे, सरस्वती मण्डावी, शिक्षक उमेश कुमार डहरिया, कमलेश्वर साहू तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य बिन्दू यादव, टेमन साहू, शंकुन मानिकपुरी, पुष्पा पटेल, जितेन्द्र मेश्राम, राजस्व आपदा प्रबंधन नगर पालिका के प्रतिनिधि जागेश्वरी साहू वार्ड पार्षद अघन नगर, माला तिवारी वार्ड पार्षद कंकालीनपारा, युवा क्लब से पायल मण्डावी, अंजली यादव, नंदकिशोर, करण नेताम, राजू पटेल तथा सामाजिक कार्यकर्ता में उषा किरण मिश्रा, विजय नायक, विजय साहू, रामविलास यादव, मुकेश तिवारी, दीनानाथ भण्डारी आदि उपस्थित थे ।