गजानंद कश्यप देवभोग
देवभोग – देवभोग ब्लॉक में तेजी से आई फ्लू फैल रहा है जिसकी सतर्कता हेतु स्वास्थ्य विभाग अपील कर रहा है जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनो से मौसम कभी बारिश का रुख तो कभी धूप खिला हुआ बतलते हुए मौसम से तरह तरह की बीमारियां सामने आ रही है इसी बीच क्षेत्र भर में आई फ्लू का लक्षण लोगो में देखने को मिल रहा है बीते दिनो ब्लॉक मुख्यालय के कन्या हास्टल में लगभग 35 से 40 छात्राओ में आई फ्लू से ग्रसित है यही नहीं क्षेत्र भर के लोग भी आई फ्लू के लक्षण देखने को मिल रहा है इस संबंध में जब स्वास्थ्य विभाग के बी एम ओ सुनील रेड्डी से चर्चा की तो उन्होने बताया की कन्या हास्टल के अलावा आमजनों का भी अस्पताल में इस फ्लू के लिए इलाज हेतु आया जा रहा है सभी का इलाज संपूर्ण ढंक से किया जा रहा है और लोगो से अपील भी किया जा रहा है की डरे नहीं यह मौसम की वजह से भी होता है सावधानी और सतर्कता बनाए रखें उन्होने आई फ्लू से ग्रसित लोगो से हाथ मिलाना उनके आंखो में देखना टीवी मोबाइल से दूरी साथ ही बारंबार आंखो को ना छूने साफ पानी से आंखो को धोना जैसे सावधानी और उपाय बताया गया है।
कैसे करें अपना बचाव?
1. साफ-सफाई का रखें ध्यान
2. बार-बार धोएं हाथ
3. आंखों को बार-बार न छुएं
4. किसी से भी अपना तौलिए, बिस्तर या रूमाल शेयर न करें
5. कॉन्टैक्ट लेंस से बचें
6. अपनी मर्जी से कोई भी दवा न लें.
7. पब्लिक स्विमिंग पूल में जाने से बचें
8. संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें
9. संक्रमिक व्यक्ति की किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें
