सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :-“परहित व जनकल्याण के लिए समर्पित सेवा व सद्भाव से अर्पित”महिलाओं के स्वाबलम्बन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम मिश्रा के द्वारा हसदेव क्षेत्र में जागृति महिला समिति के सौजन्य से स्वाबलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर पात्र हितग्राहियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया,साथ ही हसदेव क्षेत्र के आसपास के गांव से आए हुए हितग्राहियों को मच्छर दानिया एवं छतरी वितरित की गई।उपस्थित जनसमूह को बारिश में मच्छरों से बचाव एवं रहन-सहन के बारे में बताया गया कि वे कैसे स्वस्थ रहें साथ ही श्रद्धा महिला मंडल के सदस्यों द्वारा सभी जन समूह/हितग्राहियों को भोजन परोसा और जलपान करवाया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष पूनम मिश्रा के द्वारा सभी हितग्राहियों एवं उपस्थित महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम में रीतांजली पाल,राजी श्रीनिवासन, संगीता कापरी तथा समिति के सदस्याएं एंव विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई समिति की अध्यक्ष भी मौजूद रहीं।मोटराईज्ड सिलाई मशीन,मच्छरदानी एवं छातें का वितरण हसदेव हाउस में किया गया।इसके अलावा कार्यक्रम में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा रंभा मिश्रा एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
श्रद्धा महिला मंडल एवं जागृति महिला समिति के सौजन्य से पात्र हितग्राहियों को सिलाई मशीन का वितरण।
