सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एन्टी स्नेक वेनम की हो समुचित व्यवस्था – महेश प्रसाद।


सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में एकाएक बढ़ोतरी हो जाती है। कई स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज के समय पर पहुंचने और दवाइयों की उपलब्धता से उनकी जान बच जाती है लेकिन कई पहुंच विहीन और दूरस्थ केंद्रों में एन्टी स्नेक वेनम उपलब्ध नही होने एवं समय पर इलाज नही मिल पाने के कारण मरीज की जान चली जाती है।भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मनेंद्रगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी महेश प्रसाद ने जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अपील किया है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त एन्टी स्नेक वेनम की उपलब्धता प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी कर सुनिश्चित किया जाना चाहिये।उन्होंने कहा कि सांप के काटने से छत्तीसगढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है।जब किसी पीड़ित मरीज को सर्पदंश होने पर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाता है तो जीवन रक्षक दवाइयों के नही होने की वजह से उसे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अधिकतर मामलों में मरीज की जान चली जाती है।अक्सर देखा गया है कि गांव में लोग रात को जमीन पर सोते है।बरसात आते ही जमीन पर सोना मानो खतरे से भरा होता है और सर्पदंश की घटनाओं में तेजी से इजाफा होता है।स्वास्थ्य विभाग को इसकी चिंता करनी चाहिये और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में एन्टी स्नेक वेनम उपलब्ध कराया जाना चाहिये।आज़ादी को 75 वर्ष हो गये मगर देश का विकास तो छोड़ अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे पाए ये हमारा दुर्भाग्य है। इलाज के नाम पर केवल खाना पूर्ति का काम किया जाता है। अधिकतर मरीजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।इसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा या सरकार द्वारा नज़र अंदाज किया जाना पीड़ित को भारी पड़ता है। अधिकतर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग में उपचार नहीं किया जाता तत्काल रिफर कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया जाता है।पूछने पर साफ साफ कह दिया जाता है कि उपचार का साधन नही है बाहर ले जाओ अधिकतर मामलों में देखा गया है मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देता है।अब सवाल यह उठता है कि इसका जिम्मेदार कौन है।कही न कही सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा जो की गंभीर चिंता का विषय है।मैं स्वास्थ्य विभाग से अपील करता हूँ कि तत्काल जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एन्टी स्नेक वेनम की समुचित और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।