
तखतपुर :- श्री राम जानकी छोटे मंदिर मैं अखंड श्री राम नाम 21 अगस्त दिन सोमवार पंचमी तिथि से प्रारंभ होगा जो 28 अगस्त सोमवार द्वादश तक चलेगा दोपहर 3:00 बजे से विशाल राम नाम संकीर्तन जुलूस नगर भ्रमण करेंगे संध्या पुरस्कार वितरण किया जावेगा बैठक में वरिष्ठ संरक्षक गण एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधि. जनक ताम्रकार, लक्ष्मी गुप्ता, रोहन सिंह ठाकुर, आयोजन समिति अध्यक्ष. अधि. जुगल किशोर पांडेय सचिव शालिग्राम सोनी कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर, लक्ष्मण गुप्ता नारायण प्रसाद पाली मंदिर पुजारी राम नारायण पाठक, मिश्रा एवं विभिन्न समाज के गणमान्य जन बैठक में उपस्थित हुए, सर्वसम्मति से 21 अगस्त से श्री राम नाम सप्ताह 92 वा वर्ष. संपन्न होने जा रहा है

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों व्यापारी बंधुओं और सभी समाज के अध्यक्ष तथा महिला टोली सभी को आमंत्रण दिए जाने और कार्यक्रम को संपादित कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रतिवर्ष यह आयोजन श्रावण मास में श्री राम जानकी छोटे मंदिर में होता है इससे नगर में आध्यात्मिक वातावरण भक्तिमय वातावरण का निर्माण होता है, उक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य नारायण प्रसाद पाली ने दी है।
