अंचल में अच्छी बारिश से रोपाई के साथ बियासी में जुटे क्षेत्र के किसान।

पखांजुर :- परोलकोट क्षेत्र धान के कटोरे के नाम से जाना जाता है वही मानसून आगमन के साथ अंचल में कृषि कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ है वही क्षेत्र में लगातार 8 दिनों से बारिश होने से कृषि कार्य में तेजी आई है क्षेत्र में किसान रोपाई के साथ साथ खेतों में पानी ठहरने से बियासी भी कर रहे हैं हालांकि अभी तक खेतों में पानी कम है, किसान टिकरा खेतों में नदी नाला व तलाब आदि से पंप लगाकर खेत तक पानी पहुंचा रहे हैं और सिंचाई के साधन के अभाव में क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान हर साल एक बड़े रकबा में मानसून के भरोसे धान की बुवाई करते हैं जिससे समय पर बारिश नहीं होने से रोपा लगाने में दिक्कत आती है

सिंचाई साधन के अभाव में किसान रोपा नहीं लगाते यही कारण है कि क्षेत्र में खरीफ फसल में अधिकांश क्षेत्र में बोवाई करते हैं वही वर्तमान में पिछले 8 दिनों से लगातार अच्छी बारिश होने के कारण रोपाई और बियासी के कार्य में क्षेत्र के किसान जुटे हुए हैं। किसान दिन रात एक कर रोपाई में लगी हुई है क्यों कि इस बार मानसून आते-आते कुछ देर हुई लगातार बारिश को देखते हुए किसानों के चहेरे में खुशी लौट आई।परोलकोट के किसान गरीब परिवार से जुड़े होने के कारण खाद, बीज आदि बैंक के लोन के माध्यम से या पैसा व्याज में लेकर कृषि कार्य करते है इन किसानों को बारिश के पानी अत्यंत जरूरी रहता है।बारिश समय पर नही होने से किसानों के चिंतित होने पड़ता है।