ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना l 

महासमुंद :- ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रति जागरूकता के लिए जिला कार्यालय में प्रदर्शन केन्द्र स्थापित कोई भी नागरिक कर सकते है अवलोकन किया महासमुंद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी सभी मतदान केन्द्र, हाट बाजार, विद्यालय एवं महाविद्यालय में दी जाएगी। मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन में अलग-अलग प्रभारी एवं प्रशिक्षक को दायित्व सौंपा गया है। फिलहाल यह वैन महासमुंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण करेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है। इस इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। जिला कार्यालय में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र में कलेक्टर मलिक ने डेमो वोट देकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिषा कोशले ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न।