दंतेवाड़ा :- पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय के निर्देषानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज जावंगा, गीदम के पास यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा वाहन चेकिंग एवं चालान की कार्यवाही की गई। उप पुलिस अधीक्षक यातायात, के.के. चन्द्राकर ने बताया की जिले में इस तरह की चालानी कार्यवाही लगातार जारी है इसी तारतम्य में दिनांक 22.07.2023 को एक संयुक्त टीम गठित कर दन्तेवाड़ा मुख्य शहर पर भी शाम के समय चालानी कार्यवाही की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को तथा दुकानों के सामने यत्र-तत्र वाहन खड़ी कर जाम लगाने वाहन चालकों व दुकानदारों केा भी इस संबंध में सख्त लहजे में हिदायत दिया गया। ठीक इसी तरह से आज भी यह कार्यवाही जारी है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने व दुर्घटना में कमी लाने के उददेष्य से यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने, बाईक रेसिंग करने, मोर्डिफाइड बाईक सायलेंसर लगाने, वाहन के कागजात सही न पाये जाने, हेलमेट नहीे लगाने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुये समन शुल्क वूसल किया गया। सड़क हादसों को कम करने के उद्द्येश से चालानी करवाही लगातार जारी रहेगी। इस चालानी कार्यवाही के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात, के.के. चन्द्राकर के साथ यातायात प्रभारी सउनि. कृष्ण कुमार नागवंषी व यातायात शाखा का अमला मौजूद रहा।
