मुड़ागांव(कोरासी) :- ग्राम पंचायत नवापारा (भैरा) मे नलजल योजना के तहत् पाईप लाईन का कार्य विभाग के ठेकेदार के द्वारा किया गया है जो आज तक अधुरा पड़ा हुआ है।पाईप लाईन खोदाई के दौरान गांव मे लगे पुर्व से पाईप लाईन को तोड़ दिया गया है पाईप लाईन टुट जाने से पाईप का पानी बाहर निकल रहे है जिससे ग्राम पंचायत भवन व स्कूल के सामने पानी भर गया है और उसी पानी पाईप लाईन मे घरघर पहुंच गंन्दा पानी ग्रामीण पी रहे है गंदे पानी लोगो को गंदा पानी पिने से हो सकता है संक्रमण,संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है।और ग्राम के मुख्य गली जाने के मार्ग जो स्कूल और पंचायत से लगा है।

जहां पानी भर जाने से लोगों दुर्घटना के सिकार हो रहे है ग्रामीणो ने तत्काल पाईप लाईन सुधार करने और पानी निकासी नाली निर्माण कराने की मांग शासन से की वही विभाग के ठेकेदार के उपर उचित कार्यवाही कर पाईप लाईन ठीक करने और रुका हुआ कार्य को तत्काल करने की बात की है।
