हर-हर महादेव

लगाओ हर-हर महादेव के जयकारे।
दुःख और कष्ट मिट जायेंगे तुम्हारे।।

सब बाधाओं को दूर करेंगे आदि देव।
सुख और समृद्धि मिल जायेगी स्वमेव।।

भक्ति में शक्ति है, ध्यान से जाप करो।
ओम नमः शिवाय मंत्र मन में सँवरो।।

कठिन तपस्या से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ।
प्रकाश पुरुष प्रभु के दर्शन होंगे साक्षात।।

हे तपस्वी! तुम माँग लेना मन चाहे वर।
महादयालु है भगवान सत्य-शिव-सुन्दर।।

बिगड़ी हुई तकदीर फिर से बन जायेगी।
जीवन में आशा और खुशियाँ आयेगी।।

कवि- अशोक कुमार यादव मुंगेली, छत्तीसगढ़
जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई।