सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :-कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार प्रभारी अपर कलेक्टर अभिलाषा पैकरा की अध्यक्षता में बुधवार को सर्व विभागीय समन्वय समिति और जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान चलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त से राज्य के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा। जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष के सभी किशोर एवं किशोरी बालिकाओं को कृमिनाशक दवा अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी।17 अगस्त 2023 को पुनः कार्यक्रम आयोजित कर छूटे हुए बच्चों को अल्बेंडाज़ोल दवा का सेवन कराया जाएगा।कृमिनाशक दवा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में वृद्धिके साथ साथ एनीमिया की रोकथाम तथा बच्चों के बौद्धिक विकास में लाभकारी होता है।डीपीएम सुलेमान खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमसीबी जिले में कुल 1 वर्ष से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 14 हज़ार 77 बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में खड़गवां एसडीएम वीजेंद्र सारथी, डिप्टी कलेक्टर सी एस पैकरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
