एस.पी. ने किया पटेल समाज प्रमुखों का सम्मान

राजिम :- गरियाबंद पुलिसअधिक्षक भोजराम पटेल ने कानून और समाज मे समन्वय बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिला के समाज प्रमुखों का बैठक आहूत किया गया था। जिसमे जिला के सभी समाज प्रमुखों ने उपस्थित होकर समाज और कानून के ताल मेल से कैसे जिला को अपराध मुक्त बनाया जावे इस पर सभी ने अपना अपना विचार दिये। उक्त अवसर पर पटेल समाज के जिला पदाधिकारी भी उपस्थित हुये जिसमे जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने कहा कि कानून और समाज का अटूट संबंध है, और दोनो एक दूसरे के पूरक है, समाज और कानून का काम समाज मे शांति व्यवस्था कायम रखना है, कानून संविधान के अनुसार कार्य करता है और परंपरा व देश काल परिस्थिति के अनुसार चलता है, उक्त अवसर पर पुलिस अधिक्षक भोजराम पटेल ने सभी समाज प्रमुखों के साथ पटेल समाज के जिला पदाधिकारियो का भी सम्मान किया। सम्मान पाने वालों में पटेल समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, प्रशासनिक राज अध्यक्ष नारायण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष नारायण पटेल, जिला सलाहकार विनोद पटेल, जिला उपाध्यक्ष बसंत पटेल, जिला महामंत्री बिष्णु पटेल , जिला प्रचार प्रसार सचिव प्रह्लाद पटेल आदि का सम्मान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किया।
साथ ही जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल जी को जिला के 6 वर्ष का बालक जो तमिलनाडु में गुम हो गया था शिवम को खोज निकालने, व राजिम मेला को कुशल पूर्वक संचालन करने के साथ जिला में पुलिस अधिक्षक भोजराम पटेल की सक्रियता के चलते अपराध में कमी आई है, उसमें लिये पटेल समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया गया।
