
दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में कला, संस्कृति व आध्यात्म के संर्वधन करने सावन मास एवं हरेली तिहार के आवस पर आनलाइन कार्यक्रम “आया सावन झूम के, भाग 03” का आयोजन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक के संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति सुरेन्द्र पाण्डेय जिला मिशन समन्वयक दुर्ग के मुख्य आतिथ्य व टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली सक्ती के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना-मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन व राजगीत सरोजनी साहू सहा.शिक्षक बरभाटा ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिकसा शिक्षक व छात्रों के प्रतिभा को निखारने हमेशा प्रयास रत रहेगा। कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने कहा कि शिकसा संस्था आज सबके दिलों में एक विशेष पहचान बना चुके हैं।प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, सलाहकार प्रमोद आदित्य, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल आदि ने अपना विचार प्रगट किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र पाण्डेय ने अपने उदबोधन में कहा कि शिकसा के कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है यहां आकर अच्छा लगा मुझे अफ़सोस है कि शिकसा से पहले क्यों नही जुड़ पाया आगे भी हर कार्यक्रम में जुड़ता रहूँगा अच्छे संस्था व कार्यक्रम के लिये संयोजक देवांगन सहित सभी को बधाई। कार्यक्रम में शिव कुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा धमधा दुर्ग, ऋतम्भरा कश्यप शिक्षक कोसमंदा चांपा जांजगीर, रजनी साहू शिक्षक लवसरा, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुंद, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद बलोदा जांजगीर, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद जिला कांकेर, सारिका बंसोडे सोनी सहा.शिक्षक मदर टेरेसा नगर भिलाई, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर, मुकेश कुमार शिक्षक सिरसाकला पाटन दुर्ग, अश्विनी कुमार उइके सहा.शिक्षक सुल्ताननार जांजगीर, मीना भारद्वाज व्याख्याता गोगांव रायपुर, झरना साहू बी.एस.सी. प्रथम वर्ष दुर्ग, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार-सक्ती, संध्या पाठक सहा. शिक्षक सेक्टर 04 भिलाई नगर दुर्ग, हीना महिलांग कक्षा 6वीं नारधा दुर्ग, अर्पणा महिलांग कक्षा 4थीं नारधा दुर्ग, चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर, निशा महिलांग डी.एल.एड अहेरी दुर्ग, भूमिका महिलांग कक्षा आठवीं नारधा दुर्ग, सरोज कुमार बंजारे सहा.शिक्षक पोडीशंकर जांजगीर, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा दुर्ग,प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, लक्ष्मीनारायण क्षत्री व्याख्याता परसदाखुर्द सक्ती, अनुरमा शुक्ला शिक्षक अंडा दुर्ग, शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद आदि ने गीत संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव तथा आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने किया।
