विश्व सर्प  दिवस के अवसर पर किया इंद्रावती टाईगर रिजर्व ने सांपों के बारे में विद्यार्थियो को  जागरुक l 

बीजापुर :- विश्व सर्प दिवस 2023 के अवसर पर इंद्रावती टाईगर रिजर्व  गिद्ध संरक्षण  टीम द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, भोपालपटनम के  विद्यार्थियों में विश्व सर्प दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम किया गया । जागरुकता कार्यक्रम में सांपो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई  जैसे सांपो के प्रकार, सांपो के जहर के प्रकार,विषैले सांपो एवं विषहीन सांपो को पहचाने का तरीके, साथ ही अगर किसी को भी मनुष्य को सर्पदंश होने पर किस तरह वह  कम समय में स्वयं को बचा सकते है । इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा लगातर वन्यजीवो के सरंक्षण के लिएं विशेष आभियान चलाया जा रहा है। उप निदेशक इंद्रावती टाईगर रिजर्व धम्मशील गणवीर ने बताया कि इस जागरुकता कार्यक्रम से निश्चित ही  सांपों के साथ पर्यावरण सुरक्षित रखने में विद्यार्थियों की  रुचि और सहभागिता में बढो़तरी होगी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  एन राजेश, यशवंत सिन्हा, संगीता बघेल, दीपिका,भावना एवं इंद्रावती टाईगर रिजर्व के गिद्ध संरक्षण टीम से  सूरज कुमार, महेंद्र गटपल्ली, सुधाकर, सोनू दुर्गम, भास्कर मिच्चा, रोहित नाग आदि उपस्थित थे।