
सुरेन्द्र मिनोचा
पटना(कोरिया) :- गौरतलब है कि गांव में शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का रुझान काफी कम है या जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं उन्हें सही मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं है।जो खुद आगे आकर बच्चों को सही रास्ता दिखा सके कि 10वी के बाद कौन सा विषय ले या 12वी के बाद क्या करे? किस विषय को लेकर आगे की पढ़ाई करना है इसके लिए सही परामर्श की जरूरत होती है,यही वो वक़्त होता है जब बच्चों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है,जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण समय मे क्या करना है सही मार्गदर्शन की इसी कमी को पूरा करने का लक्ष्य लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जो बच्चे अभी 10वी पास किये हैं और 11वी में कौन सा विषय ले जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो और जो छात्र और छात्राएं 12वी पास करने के बाद स्नातक, नीट, पी एस सी,व्यापम एवं अन्य कई फील्ड में क्या करे।इसी विषय को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा कोरिया जिले के तमाम छात्र-छत्राओं को साथ मिलाकर जिला कोरिया, पटना में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे तकरीबन 200 छात्र- छत्राओं ने हिस्सा लिया, इस कार्यक्रम में कोरिया जिले एवं अन्य जिलों के कई महानुभाओं को आमन्त्रित किया गया,जिसमे आये हुवे मेहमानों ने सभी छात्र-छात्राओ का कैरियर कॉउंसलिंग कर उनका मनोबल बढ़ाया और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें जागरूक किया,साथ ही ये भी बताया गया कि किस विषय को लेके पढ़ने से हम कौन-कौन से क्षेत्र में जा सकते हैं, किस पद में कार्यरत हो सकते हैं या अधिकारी बन सकते हैं। जिससे हम अपने समाज,अपने मोहल्ले,अपने जिले और अपने देश का नाम रौशन कर सकते हैं।जिन बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में रुचि नहीं है उन बच्चों को जलसेना, थलसेना, और वायुसेना में भर्ती के लिए तैयारी कैसे करें इसकी जानकारी दी गई एवं जो बिजनेस करना चाहते हैं उन्हें बिजनेस को कैसे चलायें इसकी भी जानकारी दी गई ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके जब उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो देश की भी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में हमारा योगदान होगा।इसके लिए हमे कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है, जब तक आप कठिन परिश्रम नही करेंगे तब तक सफलता आपके कदम नही चूमेगी। साथ ही आये हुवे मेहमानों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र का टॉपिक लेकर बच्चों को मोटीवेट किया। खास कर गांव में आज भी लोग अपनी बेटियों को पढ़ाने से कतराते हैं और उनकी पढाई को आधे में ही रोक लगा देते हैं या आर्थिक स्थिति की मजबूरी की वजह से बच्चों की पढ़ाई को बंद करा देते हैं,इसमे भी रज़ा यूनिटी फाउंडेशन उनकी आर्थिक मदद कर ऐसे बच्चों के भविष्य को सवारने में उनकी मदद करेगा।रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित कैरियर काउंसलिंग एवम स्वरोजगार कार्यशाला में एक्सपर्ट्स के मोटीवेशन से खुश हुए छात्रो और अभिभावको को प्रेरित किया गया।कोरिया ज़िला का अपने तरह का ये पहला सेमिनार रहा जहाँ गैर प्रशानिक संगठन रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के द्वारा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने की प्रेरणा दी गई।इस कार्यक्रम में मंच का संचालन लेक्चरर अली मोहम्मद के द्वारा किया गया एवं मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉक्टर इमरान ने साइंस के विषय को लेके,बी ई ओ मोहम्मद इस्माइल ने PSC, UPSC, VYAPAM, NET, TET, SET और अन्य कई विषयों में, मोहम्मद सादिर और आरिफ रज़ा ने स्वरोजगार और प्रशासन से जुड़ी सुविधाओं के बारे में, शिक्षक शहजादा ने कॉमर्स विषय के बारे में,अधिवक्ता नूर मोहम्मद और मो. वसीम ने वकालत के विषय मे, शिक्षक मो. फिरोज ने गणित के विषय मे औऱ रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया के विषय मे इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित किया।साथ ही साथ सी ए अदीबा खान और आर आई फरीद खान ने अपने व्यक्तव्य को लोगो के समक्ष रख ये बताया कि पढ़ाई में किस तरह की बाधाएं आती है जिनसे उन्हें निराश नही होना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।इस पूरे कार्यक्रम में मुख्यरूप से रज़ा यूनिटी फॉउंडेशन के सदस्य बैकुंठपुर से मो. आरिफ, मो.हमीद,मोहम्मद सैफ पटना से शुजाउद्दीन, तौहीद नूरी,मन्जरुल हक,राशिद खान, हफीज़ खान, मो. आशिफ,अब्दुल निशार, शमशेद अंसारी,मो.आमिर, अल्ताफ खान, इरफान खान, अब्दुल कय्यूम,इंजमाम टेंगनी से मुन्ना, आमिर, करहियाखाण्ड से मो. ताज पाण्डवपारा से फ़ैयाजुद्दीन खान कटकोना से मो. तौशिफ महोरा से इमरान खान,अयाज़ खान और अन्य कई स्थानों से लोग शामिल थे।
