अल्प बारिश से मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में पिछडी खेती किसानी, मात्र 05 फीसदी कृषक ही कर पाये है धान की रोपाई l 

मैनपुर :- गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से पर्याप्त बारिश नही होने की वजह से खेती किसानी का कार्य 20 दिन पिछड़ गया है, किसान बेहद परेशान नजर आ रहे है, मानसून की बेरूख़ी के चलते इस साल शुरूआत से ही किसानों को खरीफ की खेती के लिए मुश्किलें खडी कर दी है प्रतिदिन आसमान में घुमड़कर घुमड़कर बादल आ रहे है हल्की बूंदा बांदी के बाद किसानों के आशाओं पर पानी फेरकर बादल वापस लौट जा रहा है, खेती किसानी कार्य रूक सा गया है, मैनपुर क्षेत्र में मात्र 50 प्रतिशत ही किसान धान की बोआई कर पाये है और रोपाई का कार्य तो 05 फीसदी ही हो पाया है, कल हरेली का पर्व है

हरेली पर्व तक खेती किसानी का कार्य अन्य वर्षो में लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो जाता था इस वर्ष खेती किसानी पिछड़ गई है, ग्राम गौरघाट के किसान रायसिंह ध्रुव, नियाजु भाई, नोकेलाल ध्रुव, खेलन दीवान, देहारगुडा के किसान देवन नेताम, पवन दीवान, लोकेश साण्डे, गोपालपुर के किसान छबी दीवान, प्रेमसाय जगत, चैनसिह नेताम, बलिराम ठाकुर, फगनुराम, पारेश्वर नेगी, हरदीभाठा के किसान भागीरथी पटेल, सालिकराम, महेन्द्र साहू ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई का कोई साधन नही है

जिन किसानों के पास ट्यूबवेल की सुविधा है वही किसान रोपाई का कार्य कर रहे है, किसानों ने बताया कि लगभग 20 से 25 दिन खेती किसानी का कार्य पिछड गया है, जिसके चलते किसानो के माथे पर चिंता की लकीरे स्पष्ट दिखाई दे रही है, किसानों ने बताया कि धान बोआई का कार्य कर रहे है, लेकिन कही खेत ज्यादा गीला होने के कारण हल नही चल पाने से बोआई भी नही कर पा रहे है और पर्याप्त बारिश नही हो रहा है तो रोपाई भी नही कर पा रहे है जिसके कारण खेती किसानी का कार्य पिछडता जा रहा है। पर्याप्त खाद, धान बीज लेने के लिए सोसाइटियों में भीड़, इस वर्ष क्षेत्र के सहकारी सोसाइटियों में सभी धान बीज और खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है शनिवार को मैनपुर सोसाईटी खाद बीज लेने पहुंचे छिन्दौला,फरसरा, दबनई से किसान आए थे, सुरेश विश्वकर्मा, तरूण साहू, जीवसराम, रोशन राठौर, त्रिभुवन पटेल ने बताया कि इस वर्ष धान बीज और खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसान धान बीज खाद लेकर जा रहे है, खाद बीज लेने पहुचे किसानो ने मायूस होकर बताया कि खाद बीज तो पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है लेकिन बारिश नही होने के कारण खेती किसानी का कार्य पिछडता जा रहा है। बारिश को लेकर पुजा पाठ की तैयारी में लगे किसान, क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर जल्द ही 48 ग्रामो के किसानो द्वारा ग्राम छिन्दौला पहुंचकर विशेष पुजा अर्चना करने की तैयारी किया जा रहा है, ग्रामीणो और किसानों का मान्यता है कि देवी माता के दरबार में पुजा अर्चना करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी क्षेत्र के प्रमुख हेमसिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही छिन्दौला में अच्छी बारिश की कामना को लेकर क्षेत्रभर के लोग पुजा अर्चना करेंगे, जिसकी तैयारी की जा रही है, वही दुरस्थ वनांचल के ग्रामो में अच्छी बारिश को लेकर भीमसन देव जात्रा कार्यक्रम का भी आयोजन अब प्रारंभ हो जायेगा। क्या कहते है कृषि विभाग के अफसर, वरिष्ठ कृषि अधिकारी मैनपुर भावेश शाडिल्य ने बताया कि अल्प वर्षा के कारण मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में मात्र 05 फीसदी ही रोपाई का कार्य हो पाया है उन्होने बताया कि धान बोआई 70 प्रतिषत पूर्ण हो चुका है और किसानों को बारिश की लेट लतीफी को देखते हुए कम दिन के धान की बोआई करने की सलाह दिया जा रहा है साथ ही दलन, तिलहन, मडिया, कोदो, रांगी की फसल पर विशेष सुझाव दिया जा रहा है। भावेश शाडिल्य वरिष्ठ कृषि अधिकारी मैनपुर l