राजिम:- श्री कुलेश्वर नाथ बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर राजिम में छात्रसंघ गठित किया गया। जिसमें विभिन्न परिषद का गठन हुआ नागार्जुन परिषद, बालभारती, किशोर भारती, कन्या भारती साथ ही विभिन्न दायित्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिव सह सचिव, सांस्कृतिक प्रमुख, अनुशासन प्रमुख, प्राथमिक विभाग में अध्यक्ष ओजस कुमार, उपाध्यक्ष साकेत देवांगन, सचिव आशीष साहू, सह सचिव भाविका धीवर, अनुशासन प्रमुख योगेश कंसारी, उत्पल सोनी, शारीरिक प्रमुख नयन सोनकर, आराध्य साहू, स्वच्छता प्रमुख मोक्ष लहरे, ज्योति साहू सेनापति पुष्पेंद्र पटेल सांस्कृतिक प्रमुख खिलेश यादव, राघव महाडिक, जन्मदिन प्रमुख वर्तिका देवांगन, अपर्णा साहू चिकित्सा प्रमुख, राधिका साहू, जानवी गोस्वामी वाद्य यंत्र प्रमुख रूद्र निर्मलकर, जिगर पटेल साइकिल स्टैंड प्रमुख रोहन, अंशुमन चौहान, जितेश निर्मलकर इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सभी भैया/ बहनों को शपथ दिलाया उक्त अवसर पर अध्यक्ष राघोबा महाडिक ने अपने वक्तव्य में कहा सभी भैया /बहन समय का सदुपयोग करें एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। अजय साहू, सचिव ने अपने वक्तव्य में कहा अनुशासन एवं दृढ़ निश्चय ही छात्र जीवन को सफल बनाती है। उक्त अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष राघोबा महाडिक, सचिव अजय साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सहसचिव छाया शर्मा सदस्य शिवकुमार सिंह ठाकुर, कालूराम ध्रुव, सुरेंद्र साहू जीवन साहू, प्राचार्य गोविंद राम चौधरी प्रधानाचार्य नामदास लहरे, रोशन शुक्ला, हेमंत राव महाडिक, योगेश साहू रविरंजन तारक एवं एवं विद्यालय के सभी आचार्य ने सभी भैया बहनों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।
