
नवापारा राजिम :- नवापारा के विप्र भवन में शनिवार को हुई सर्व ब्राम्हण समाज की विप्र महिला प्रकोष्ठ की बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। सर्वब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा व महिला मंच के महासचिव मृणालिनी की उपस्थित में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक अध्यक्ष ललित मिश्रा, शहर उपाध्यक्ष संगीता शर्मा एवं शहर महासचिव वैजयंती चतुर्वेदी सहित अन्य समाजजनों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में शहरी, ग्रामीण एवं ब्लाकस्तर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कार्यक्रम सहायक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई। इसमें शहरी, ग्रामीण एवं ब्लाक अध्यक्ष क्रमश: सुभाषिणी शर्मा, रेखा तिवारी, अनामिका तिवारी, उपाध्यक्ष क्रमश: पूनम दीवान, रेणुका तिवारी, किरण तिवारी, सचिव क्रमश: पुष्पांजली तिवारी, रूचि तिवारी, मधु शुक्ला, तारिणी शर्मा, नीरजा पाण्डेय, कुमुदमनी शर्मा, सहसचिव रश्मि तिवारी, कुमुद शर्मा, रानी मिश्रा, सीमा शर्मा, बीना शर्मा, देवमति शर्मा, कार्यक्रम सहायक क्रमश: ममता शर्मा, स्मृति शर्मा, अनिता शर्मा, अनिमा मिश्रा, कल्पना पाण्डेय, उमा शर्मा, प्रतिभा शर्मा, हितेश्वरी, योगिता दुबे एवं मीडिया प्रभारी सोमा शर्मा एवं रेणुका तिवारी को बनाया गया।
