
कांकेर :- सरकारी कर्मचारी और अन्य धनाढ्य वर्ग के नाम से अंत्योदय एवं बीपीएल राशन कार्ड जारी किया गया है यहां मामला नरहरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुरना का है प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीन प्रकार का राशन कार्ड जारी किया गया है जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले एवं निशक्त लोगों के लिए अंत्योदय राशन कार्ड एवं गरीबी रेखा से नीचे के लिए बीपीएल राशन कार्ड एवं सरकारी कर्मचारी के लिए एपीएल राशन कार्ड बनाया जाता है परंतु लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सरकारी कर्मचारी का नाम से भी अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया गया था। आर टी आई कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रभारी सुनील मौर्या ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी निकाली तो पता चला कि ग्राम कुरना निवासी चंद्रिका साहू पति प्रदीप साहू वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र जेपरा में संविदा नर्स के रूप में पदस्थ है एवं उनके नाम से अंत्योदय राशन कार्ड है एवं आर टी आई कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रभारी सुनील मौर्या ने इसकी शिकायत खाद विभाग में की विभाग द्वारा जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी को तीन दिवसीय के अंतर्गत जांच कर प्रतिवेदन पेश करने को कहा। परंतु जनपद पंचायत नरहरपुर के द्वारा आज तक विभाग को जांच प्रतिवेदन पेश नही किया गया है। बता दे की चंद्रिका साहू पति प्रदीप साहू निवासी जनपद पंचायत नरहरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरना कि है और साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र जेपरा में संविदा नर्स के पद पर पदस्थ रहते हुए भी जानबूझकर शासन के साथ धोखाधड़ी करते हुए गरीबी योजना राशन कार्ड के अनाज का लाभ ले रही है। इस राशन कार्ड क्र CT मांक 223814553027 है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कांकेर में भी की गई है। आर टीआई कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रभारी सुनील मौर्य द्वारा जांच प्रतिवेदन लेने हेतु लगातार जनपद पंचायत नरहरपुर का चक्कर काट रहे हैं।
