छत्तीसगढ़ के हरेली नव वर्ष का प्रथम लोक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

कोपरा :- लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था से परिचित कराता है और इन्हीं संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन एवम बच्चो में समाहित करने के उद्देश्य से नगर की शैक्षणिक संस्था प्रयास पब्लिक स्कूल, कोपरा में “ग्रीन डे सेलिब्रेशन” हरियाली त्योहार, का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुई तत्पश्चात हमारी हरेली परंपरा के अनुसार विद्यालय के सभी औजारों का पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चो में विशेष उत्साह देखने मिला। सभी बच्चे ग्रीन डे थीम पर हरे रंग के वस्त्र पहनकर आए एवं अपने-अपने घर से विविध प्रकार के पेड़ पौधे लेकर आए थे, जिनका रोपण सभी स्कूल स्टाफ ने हर्षोल्लास के साथ किया।

हरेली में गेंड़ी सहित कई तरह के पारंपरिक खेल भी हरेली त्योहार के आकर्षण होते हैं। बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय में ऐसे ही और भी पारंपरिक खेल जैसे-गेड़ी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस और कंचा (बांटी) आदि प्रतियोगिताएं बच्चो के आयोजित किए गए जिसमे सभी बच्चों ने बहुत ही हरसोल्लास और भरपूर ऊर्जा के साथ के भाग लिया। सावन के महीने में हरियाली की चादर ओढ़े धरती का श्रृंगार देखते ही बनाता है और प्रकृति की इस सुंदरता को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है, यह गुरुजनों ने सभी बच्चो को समझाया बच्चों ने प्रकृति से जुड़े रहने की प्रतिज्ञा की।