राजीव गांधी न्याय योजना में हो रहा है अन्याय किसान बैंको से लौट रहे है खाली हाथ :- रामकुमार साहू

राजीव गांधी न्याय योजना में हो रहा है अन्याय किसान बैंको से लौट रहे है खाली हाथ :- रामकुमार साहू

छुरा:- राज्य सरकार की राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 21 मार्च को राज्य के 18.43 किसानों को 1104 करोड़ चौथी क़िस्त की राशि किसानों को होली के पहले देने का वादा खोखली साबित होती नजर आ रही है योजना को लेकर राज्य सरकार द्वारा बड़े ताम झाम किया गया था राज्य के मुख्यमंत्री ने एक बटन दबाकर प्रदेश के 18.43 लाख किसानों को धान की चौथी क़िस्त देने का ढिंढोरा पीट रही है और कांग्रेस के लोग झूठी तारीफ करने लगे है जबकि राज्य के किसान अब अपने आपको ठगा हुआ महसूस करने लगे है किसान अपनी मेहनत की कमाई राशि निकालने बैंक पहुचने पर बैंक कर्मचारियों द्वारा किसानों को घन्टो इन्तजार कराने के बाद उन्हें बताया जा रहा है कि किसानों के खाते में अभी पैसा नही आया है जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश के 18.43 किसानों के खाता में 21 मार्च को राशि डालने का ढिंढोरा पीट रहा है अब सोचने लायक बात यह है कि या तो राज्य सरकार झूठ बोल रहा है या फिर बैंक कर्मचारी झूठ बोल रहे है राज्य सरकार के बदहाल व्यवस्था के चलते किसान मायूस होकर बैंक से खाली हाथ लौटने मजबूर हो रहे है, प्रदेश के मुख्यमंत्री जी होली त्यौहार के ठीक पहले न्याय योजना के चौथी किस्त जारी करने बटन तो दिये लेकिन बटन दबाने के बाद क्या चौथी क़िस्त की राशि किसानो के खाते में पहुची है या नही इसकी सुध लेने वाला कोई नही है और उनके नेता गण जगह जगह माला पहन कर बधाई ले रहे हैं पर हकीकत तब सामने आई जब गांव के किसान बड़ी उम्मीद लेकर होली के त्यौहार के लिए आवश्यक समान खरीदने शहर पहुंचे और बैंको के सामने सैकड़ों किसान न्याय योजना की राशि निकालने लाइन में खड़े रहे यह सोच कर की राशि मिलेगी तो खुशी खुशी त्यौहार मनाएंगे पर बैंक के अंदर से जवाब आया की न्याय योजना की राशि अभी आया नही है ना हि कोई स्पष्ट आदेश मिला है घंटो लाइन में खड़े किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की त्यौहार के पहले किसानों के साथ राज्य सरकार द्वारा इस प्रकार का मजाक से किसान गुस्साए हुए हैं इधर समाचार पत्रों के अनुसार 2-3रोज बाद बैकों में लंबी छुट्टी पड़ने की खबर आ रही है सरकार को चाहिए तत्काल बैकों में राशि जमा करवाए और स्पष्ट आदेश करे ताकि त्यौहार से पहले किसानों को राशि प्राप्त हो सके जिससे किसान अच्छे से त्योहार मना सके।