महिला पटवारी से परेशान आम जनता की शिकायत पर जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले के खोंगापानी में पदस्थ महिला पटवारी द्वारा आए दिन आवेदकों को परेशान करने और पैसे की मांग करने की शिकायत मिलने पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने कलेक्टर एमसीबी को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।जिले में पटवारियों द्वारा आवेदकों को परेशान किए जाने का मामला ठंडा नहीं पड़ रहा है। आये दिन पटवारी द्वारा आवेदकों को बेवजह परेशान करने और काम करने के एवज में पैसे की मांग की जाती रहती है। ऐसा ही एक मामला एमसीबी जिले के खोंगापानी से भी सामने आ रहा है जिसमें वहां पदस्थ महिला पटवारी कुमुद पांडे द्वारा आवेदकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।इसकी शिकायत आम जनता द्वारा जब जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह से की गई तो उन्होंने तत्काल इस संबंध में कलेक्टर एमसीबी नरेंद्र दुग्गा को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

डॉ विनय शंकर सिंह ने कलेक्टर को लिखे पत्र में लेख किया है की खोंगापानी में पदस्थ पटवारी कुमुद पाण्डेय के विरुद्ध आये दिन शिकायत प्राप्त हो रही है।इनके द्वारा राजस्व संबंधित मामले एवं जाति, निवास,आय, राशन कार्ड के अलावा अनेक ऐसे कार्य जिनका संबंध पटवारी से रहता है।ऐसे सभी कार्यों के लिए पैसों की माँग की जाती है एवं पैसा न मिलने पर बार-बार हितग्राहियों को ऑफिस के लिए चक्कर लगवाया जाता है एवं बिना पैसा लिये कार्य करती ही नहीं है। मेरे समक्ष कुछ आदिवासी बच्चों द्वारा भी शिकायत की गई है कि उनके स्कूल संबंधित कार्य को करने के लिए भी पैसों की माँग की गई है। पटवारी के इस कृत्य से छत्तीसगढ़ सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम जनता को नही मिल पा रहा है और कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल हो रही है।मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने पटवारी को बुलाकर रेस्ट हाउस में कड़ी फटकार लगाई है। रेस्ट हाउस में ही डिप्टी कलेक्टर को निलंबन की कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा है कि अगर निलंबन की कार्यवाही नही की जायेगी तो वे विधानसभा में प्रश्न उठायेंगे।