बालोद / हाशिम कुरैशी
दल्ली राजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत दक्षिण मंडल कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 के बूथ क्रमांक 212 की बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक वार्ड में हनुमान मन्दिर के प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय सेक्टर अध्यक्ष रवि जायसवाल बूथ अध्यक्ष ताराचंद बघेल ने अपनी बात वार्ड वासियों के समक्ष रखा और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां वार्डवासियों को बताई और आने वाले विधान सभा चुनाव में मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी एवम् भूपेश सरकार की सराहना करते हुऐ पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही।

तथा छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की बात कही इस अवसर पर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
