हत्या कर फरार दो आरोपियों को किरन्दुल पुलिस ने धर दबोचा l 

किरन्दुल :- विज्जा कुंजामी  को धान फसल देखने स्कूलपारा तरफ खेत गया था जिसे रात करीब 8 बजे ग्राम पीरनार के भीमा कुंजामी, गुड्डी कर्मा तथा इनके साथ और 04 लोगों ने मिलकर टंगिया, बण्डा से सुअर खोजने की बात से नाराज होकर पेरपा पुलिया के पास हत्या कर दिये थे जिस पर मृतक की पत्नी प्रार्थिया  मंगली बाई की रिर्पोट थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 87/20218 धारा 302, 201, 147 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना में संलिप्त आरोपी भीमा कुंजामी को दिनांक गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा घटना में शामिल पीरनार के गुड्डी कर्मा, हुर्रा मण्डावी, सन्नू, मड़कामी, सन्नू मड़कामी, हुर्रा कर्मा एवं सोमारू मड़कामी घटना दिनांक से फरार थे जिनका न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.बर्मन द्वारा स्थायी वारंटी की पता तलाश हेतु निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी साकेत कुमार बंजारे के नेतृत्व में उप निरीक्षक शशिकांत टंडन, पुष्पसागर बिनायक, सउनि. भीमा कड़ती, सोमारू कडती, के सिमचलम, प्र.आर. 956 उमेश कुंजाम, व अन्य स्टाफ की टीम बनाकर स्थायी वारंटियों की पता तलाश की रही थी, पता तलाश दौरान आरोपी हुर्रा कर्मा पिता हुंगा कर्मा उम्र 32 वर्ष तथा सननू मड़कामी पिता कुम्मा उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी पीरनार स्कूलपारा को दिनांक 10/07/2023 को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।