
गीदम :- प्रार्थिया सविता हपका निवासी चितालंका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि 01.07.2023 की रात में अपनी पुरानी स्कूटी होण्डा एक्टिवा क्रमांक सीजी/18.एन/6894 5 जी सिल्वर ब्लैक कलर की किमती लगभग 40,000 /रूपये को अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी करी थी रात लगभग 12.00 बजे के बाद हम लोग घर के अंदर सो गये। अगले दिन दिनांक 02/07/2023 की सुबह लगभग 07.30 बजे उठकर बाहर निकलकर देखी तो मेरी स्कुटी खड़े किये स्थान पर नही थी उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिस पर थाना दन्तेवाड़ा में अपराध क्रमांक 44/2023 धारा-379 भा.द.वि. पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। 09.07. 2023 को प्रार्थी योगेश पोयाम निवासी आंवराभाटा दन्तेवाड़ा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.07.2023 के प्रात: 09.00 बजे किराये के घर के सामने मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG-18P-3216 काले रंग की पुरानी किमती 30,000/रूपये खड़ा कर रखा था। करीबन 11.00 बजे अपने घर से पुलिस लाईन जाने निकला और मेरा मोटर सायकल को देखा तो मेरे खड़े किये जगह पर नही था तब आसपास पता तलाश किया नही पता चला मेरा मोटर सायकल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा में अपराध क्रमांक45/2023 धारा-379 भा.द.वि. पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर 09.07.2023 को संदेही ऋषभ कोरेटिया पिता नागेन्द्र कोरेटिया उम्र 20 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 05 मिनीमाता गीदम बिजली ऑफिस के पास गीदम को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि 01.07.2023 को चितालंका से स्कूटी होण्डा एक्टिवा क्रमांक CG-18-N- 6894 रंग सिल्वर ब्लेक कलर एवं 05.07.2023 को आंवराभाटा से स्प्लेण्डर मोटर साईकिल क्रमांक CG-18- P-3216 काले रंग की चोरी की घटना कबूल करने पर उक्त दोनों प्रकरण के मोटर साईकिल एवं स्कूटी को बरामद किया गया है। एवं आरोपी ऋषभ कोरेटिया को दिनांक 09.07.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त दोहरी चोरी के घटना में आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक गौरव राय भापुसे, के निर्देशन एवं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन के मार्ग दर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल उईके के नेतृत्व में थाना कोतवाली दन्तेवाड़ा से निरीक्षक विजय पटेल, उपनिरीक्षक मोहन कुजूर,शम्भूराम सिन्हा, सउनि. भूरेलाल शर्मा, प्र.आर. तेजलाल भोई, म.प्र.आर. सुशीला नेताम, आर. केशव पटेल, राजेश स्ताम, हरिश नायर की सराहनीय भूमिका रही।
